हरिद्वार के कान्हावाली गांव के प्रधान और सेक्रेटरी पर सरकारी रुपयों के गबन का आरोप लगा है।
इस संबंध में गांव के लोगों ने SDM पूरन सिंह राणा से निषप्क्ष जांच की मांग की है। गांव के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात की और उन्हें एक चिट्टीठ सौंपी। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन ने गांव के विकास के लिए जो धनराशि भेजी गई थी, उसे ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने फर्जी तरीके से गबन कर लिया। आरोप में कहा गया है कि 14वें वित्त विभाग के अंतर्गत ग्रामीणों के लिए आए टीन शेड, शौचालय तथा मनरेगा के नाम पर पैसे को फर्जी तरीके से खर्च करके सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की शिकायत खंड विकास अधिकारी लक्सर से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला और कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधान, सिक्रेटरी के खिलाफ जांच की मांग की है। वहीं एसडीएम पूरन सिंह राणा ने शिकायत पर खंड विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शौचालय नहीं मिला है. उनकी पात्रता देखी जाएगी और पात्रता के हिसाब से उनको शौचालय मुहैया कराया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.