उत्तराखंड: हरिद्वार में देसी शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का हल्ला-बोल

उत्तराखंड के हरिद्वार में बैयिर नंबर 6 में हनुमान मंदिर के पास नई शराब की दुकान खुलने से हिंदू संगठनों में खासा नाराजगी है। बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शराब की दुकान खुलने के विरोध में प्रदर्शन किया।

लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने आबकारी विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहन है कि इस जगह पर पहले से ही अंग्रेजी शराब की दुकान है, जिसकी वजह से आए-दिन यहां जाम लगा रहता है। अब देसी शराब की दुकान खुलने से ये समस्या और बढ़ जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आस-पास कई मंदिर और स्कूल हैं। ऐसी जगहों पर शराब की दुकान होने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। लोग यहां अक्सर शराब के नशे में किसी ना किसी से झगड़ा कर लेते हैं।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से खुली शराब की दुकान से स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी काफी प्रभावित रहती है। लोग दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने या बंद करने की मांग कर रहे हैं। मांगे नहीं माने जाने पर लोगों ने उग्र आंदलोन की चेतावनी दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.