पौड़ी नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और अध्यक्ष से किया जवाब तलब

नैनीताल हाईकोर्ट ने पौड़ी नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार और नगर पालिका के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ता नमन चंदोला की ओर से जनहित याचिका दायर कर कहा गया कि नगर पालिका में विभिन्न मामलों में वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं।

साल 2014 से 2017 के बीच पार्किंग के रूप में वसूली गयी 25 लाख रुपये की राशि को नगर पालिका के कोष में जमा नहीं कराया गया है। इसी प्रकार रोड कटान में मिले आरबीएम के 17 लाख रुपये को भी ठिकाने लगा दिया गया। याचिकाकर्ता की ओर से आगे कहा गया कि नगर पालिका की ओर से 51 लाख रुपये के सामान की खरीद की गयी है जिसमें नियमों और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि इस प्रकरण के प्रकाश में आने के बाद प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच पौड़ी के उपजिलाधिकारी से करायी गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता के संकेत मिले हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से इन मामलों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्यावाही करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मामले को सुनने के बाद अदालत ने सरकार के साथ ही नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

14 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.