उत्तराखंड हाईकोर्ट में नए साल से नियमित सुनवाई हो सकेगी। रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
रजिस्ट्रार जनरल की ओर से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि हाईकोर्ट आगामी 2 जनवरी से नियमित सुनवाई और सामान्य कामकाज के लिए खोलने का फैसला लिया गया है।
इसके लिए जल्द ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार जनरल की ओर से पत्र में हाईकोर्ट बार के सभी सदस्यों को सूचित करने और उनसे आवश्यक सुझाव पेश करने का भी निवेदन किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष अप्रैल से न्यायालय में नियमित सुनवाई बंद हो गयी थी। तब से सभी अदालतों में सुनवाई का काम ऑनलाइन हो रहा था।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.