अल्मोड़ा के भतरौंजखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने 12 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया। है।
गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस की जांच के दौरान उसमें सवार दो युवतियों के कब्जे से यह गांजा बरामद किया गया है। जिला पुलिस मीडिया सेल प्रभारी हेमा ऐंठानी के मुताबिक, मोहान चेक पोस्ट पर पौड़ी गढ़वाल जिले में धूमाकोट के हल्दुखाल से नैनीताल के रामनगर की ओर जा रही एक बस की जांच के दौरान बस में सवार दो महिलाओं के कब्जे से तीन अलग-अलग बैग में रखा 12 किलो 768 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 51 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़ी गई महिलाओं के नाम रिया (18) और अनामिका (18) है जो उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर की रहने वाली हैं।
पुलिस टीम प्रमुख ललित सिंह ने यहां बताया कि दोनों युवतियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे गांजा की खेप को धूमाकोट से खरीदकर उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर और बिजनौर जिले के धामपुर शहर में बेचने के लिए ले जा रहीं थीं। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.