उत्तराखंड: चंपावत में सड़क चौड़ीकरण का काम राहगीरों के लिए बना मुसीबत

उत्तराखंड के चंपावत और लोहाघाट नगर में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है।

निर्माण के पहले चरण में बंद पड़े स्कपर खोलने के साथ ही बाकी निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस वजह से सड़क पर अक्सर जाम लग जा रहा है। ये लोगों के लिए मुसीब बन गया है। मादली मोड़ पर स्कपर निर्माण की वजह से सड़क बेहद संकरी हो गई है। वहां पर वाहनों को काफी धीमी गति से चलना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ एनएच पर प्रस्तावित बाईपास की मंजूरी की आस में शहरी क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य अटका है।

नगर में प्रस्तावित बाईपास बनाने का मसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में लंबित होने की वजह से एनएच खंड की तरफ से फिलहाल नेशनल हाईवे को ही चौड़ा किया जा रहा है। एनएच के ईई एलडी मथेला के मुताबिक चौड़ीकरण से छूट गए चंपावत में फुलारागांव से तिलौन तक और लोहाघाट में देवराड़ी बैंड से प्रेमनगर तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 21 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण का काम जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.