जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का लाल शहीद, परिवार में पसरा मातम

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। दो जवानों में से एक उत्तराखंड का लाल भी शामिल है।

शहीद राहुल रैंसवाल चंपावत जिले के रहने वाले हैं। बेटे की शहादत की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पूरा इलाका शोक में डूब गया है। कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों आतंकियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि अब तक मारे गए आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं।

मंगलवार को सुरक्षाबलों को इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों के छिपने होने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही 50 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों ने सुबह करीब 11 बजे इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में उत्तराखंड के जवान के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ शाहबाज अहमद भी शहीद हो गए। शाहबाज अहमद राजोरी के रहने वाले थे।

भारी बर्फबारी और जंगल क्षेत्र होने के बावजूद मुठभेड़ शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के कुछ देर बाद फायरिंग रुक गई। इस मुठभेड में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकियों के शवों को ढूंढा जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

This website uses cookies.