फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर मौसम की मार की वजहे से प्रभावित हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया है। सड़क पर पहाड़ी से आए बोल्डर्स, मलबा और भारी पत्थरों के आने की वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। यह हादसा हुआ यात्रा मार्ग के करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है।
उत्तराखंड रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से जानकारी दी। जानकारी साझा करते हुए पुलिस ने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है।
रास्ता बंद होने की वजह से यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग को साफ करने की कोशिश में लगी हुई हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और अपडेट के लिए अधिकृत स्रोतों से जानकारी प्राप्त करते रहें।
उत्तराखंड में जुलाई-अगस्त के महीनों में मॉनसून के चलते भूस्खलन की घटनाएं आम हो जाती हैं, जिससे चारधाम यात्रा बार-बार बाधित होती है। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक यात्रा को आगे न बढ़ाएं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.