फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के भिकियासैंण तहसील के बाड़ीकोट गांव में बच्ची को गुलदार ने अपना निशाना बना लिया।
जानकारी के मुताबिक देर शाम बच्ची दोस्तों के साथ पास में ही एक मैदान में खेल रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और मासूम को उठाकर जंगल में ले गया। बच्ची के साथ खेल रहे दूसरे बच्चों ने घटना के बाद चीख पुकार मचाया इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर एसडीएम राहुल शाह, नायब तहसीलदार हेमंत मेहरा अन्य कर्मचारियों के साथ भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मासूम की खोजबीन शुरू की गई। करीब एक घंटे तक ढूंढने के बाद बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में गांव से करीब बीस मीटर दूर झाड़ियों में मिला।
बच्ची को शव को पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना के बाद वन संरक्षक कुमाऊं ने अधिकारियों को क्षेत्र में कॉबिंग के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में जब से लोगों का घरों से बाहर निकलना थोड़ा कम हुआ। तब से गुलदार का आतंक बढ़ गया है। आए दिन गुलदार के किसी ना किसी को निशाना बनाने की घटना सामने आ रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.