पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के भट्टी गांव में सात साल की बच्ची को शिकार बनाने वाला गुलदार पकड़ा गया है।
लड़की पर हमले के बाद से ही इलाके के लोग दहशत में थे, लेकिन अब गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को गुलदार ने बच्ची को अपना शिकार बनाया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में घर से बाहर निकली थी। उसी वक्त बाहर घात लगाए तेंदुआ उस पर झपट्टा मारा और उसे उठा कर ले गया। मासूम की चीख पर परिजनों ने हो हल्ला मचाया। जिसके बाद पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोग बच्ची को बचाने के लिए तेंदुए के पीछे भागे। पुलिस को भी जानकारी दी गई। खोजबीन की गई तो घर से पचास मीटर दूर बच्ची का शव मिला। वहीं तेंदुआ लोगों को देखकर जंगल की तरफ भाग गया।
बच्ची का शिकार होने के बाद से ही लोगों ने वन विभाग के खिलाफ से गुस्सा था। लोगों ने वन रेंज के ऑफिस का भी घेराव किया। जिसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया। पिंजरा लगाने के पांच दिनों बाद रविवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.