पिथौरागढ़ में नए साल हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।
दसा धारचूला के नारायण आश्रम रोड पर बोलेरो के गहरी खाई मे गिरने से हुआ। खबरों क़े मुताबिक फुलतड़ी निंगालपानी निवासी दांतों के डाक्टर बृजेश थलाल अपनी सहयोगी शशि गुंज्याल के साथ नए साल का जश्न मनाने नारायण आश्रम गए थे। वहां से लौटते वक्त कंज्योती के निकट सुनपाल के पास गाड़ी बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में हादसे का पता नहीं चल सका। सुबह करीब नौ बजे हादसे की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर सीओ ओपी शर्मा के नेतृत्व में धारचूला के थानाध्यक्ष राहुल और पांगला के थानाध्यक्ष हरजीत राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से शवों को खाई से निकाला।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.