पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया।
घटना नगर से सटे पुनेड़ी महर की है। यहां जंगल मे कई महिलाएं घास काट रही थीं, इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक एक महिला पर हमला कर दिया। जिसके बाद पास में घाट लगाए बैठी दूसरी महिलाओं ने शोर मचाया जिसके बाद गुलदार जंगल की तरफ भाग गया।
हमले में महिला घायल हो गई। जिसके बाद उसको प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं इलाके में लगातार बढ़ रहे गुलदार के हमले से लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। पीड़ित महिला को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर अनिश्वितकालीन धरने पर बैठ गए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.