फोटो: news nukkad
रुद्रप्रयाग जिले में सराहनीय काम के लिए 19 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया है।
जिला स्तरीय पुलिस मासिक सम्मेलन में एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी चौकी/थाना को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसी मौके पर उन्होंने बेहतरीन का करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसपी भुल्लर ने सभी कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछी। इसके बाद सम्मेलन में 19 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कोतवाल कुंवर सिंह बिष्ट को उत्कृष्ट विवेचन, एसआई मंजुल रावत और एसआई आशुतोष चौहान समेत 10 कार्मिकों को केदारनाथ में यात्राकाल में ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए के लिए सम्मानित किया गया। जबकि आरक्षी विक्रम कठैत, देवेंद्र, कुलदीप सिंह और अभिषेक कुमार को पुलिस मैन ऑफ द मंथ के पुरस्कार और चार और पुलिस कार्मिकों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.