फोटो: news nukkad
रुद्रप्रयाग में व्यापारियों ने डीएम तिलवाड़ा में व्यापार संघ और नगर पंचायत में प्रभावित व्यापारियों के शॉपिंग कॉप्लेक्स बनाने की मांग की है।
दरअसल डीएम जब बाजार का निरीक्षण करने पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने के साथ ही बाजार क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य में देरी के प्रति नाराजगी जताते हुए समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर डीएम ने एनएच से जानकारी मांगी।
इसके बाद जिलाधिकारी मनुज गोयल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए एनएच और कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करने और एक हफ्ते में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कुंड में सेमी-भैंसाी के ग्रामीणों ने भूस्खलन जोन की वजह से हाईवे से होने वाले खतरे के बारे में जिलाधिकारी को बताया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान कुंवरी बर्त्वाल ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि एनएच के चौड़ीकरण से गांव का पैदल मार्ग, पेयजल लाइन टूट गई है। इस पर, जिलाधिकारी ने एनएच को संबंधित विभागों के माध्यम से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.