संविधान दिवस के मौके पर रुद्रप्रयाग कलेक्ट्रेट में एकता और अखंडता की शपथ ली गई।
जिला कार्यालय प्रांगण में डीएम मनुज गोयल ने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मानने का उद्देश्य युवाओं के बीच में संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है। दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का कोशिश कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया था।
दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी भरत चंद्र भट्ट ने भी अपने कार्मिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अपरजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता सिचाई प्रताप सिंह बिष्ट, आबकारी अधिकारी केपी सिंह सहित कलक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित थे। वहीं राइंका रुद्रप्रयाग में एनएसएस के स्वयं सेवियों को संविधान की उददेशिका एवं प्रस्तावना की शपथ ली। इस दौरान छात्रों के मध्य निबंध, पेंटिग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीपी कोठारी, कार्यक्रम अधिकारी एसपी पुरोहित, केके पांडे, एनएस नेगी, डीपी शर्मा समेत कई शिक्षक व स्वयं सेवी मौजूद रहे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.