उत्तराखंड: टिहरी झील में गिरी कार से दो शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

बीते मंगलवार को टिहरी झील में गिरी बोलरे कार से सर्च ऑपरेशन के बाद वती समेत दो लोगों का शव बरामद किया गया है।

जबकि ड्राइवर और दो अन्य लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जिनकी तलाश भी की जा रही है। आपको बता दें कि 29 सितंबर की रात लगभग दो बजे बुलेरो सड़क पर पैराफीट तोड़ते हुए झील में गिर गई थी। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग की रहने वाली लड़की अपनी शादी की खरीददारी करके अपने भाइयों के साथ गांव लौट रही थी।

दीक्षा की अक्टूबर में शादी होने वाली थी। वो खरीददारी के लिए देहरादून गई थी। लेकिन जब सभी घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार उनका ड्राइवर अवतार सिंह चला रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे। सभी का मोबाइल भी बंद जा रहा है।

शिकायत मिलने के बाद रुद्रप्रयाग रूट के सभी थानों को सूचना भेजी गई। इसके साथ रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। छानबीन में पता चला कि टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा है। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.