उत्तराखंड: सतपाल महाराज ने की अहम बैठक, सड़कों-पेयजल योजनाओं से जुड़े काम जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर अहम बैठक की।

उन्होंने चौबट्टाखाल के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों और पेयजल योजनाओं के संदर्भ में अधिकारियों की एक बैठक में समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सतपाल महाराज ने योजनाओं की अद्यतन प्रगति समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल समस्याओं का समय पर निराकरण ना होने से ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या निरंतर बनी है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत, जूनीसेरा-चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजना में कार्यरत ऑपरेटरों को विगत 11 माह से मानदेय न मिलने के कारण उनको आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों शीघ्र भुगतान किया जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने 26 करोड़ 48 लाख 94 हजार की लागत से निर्मित डांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग योजना के रखरखाव हेतु अनुरक्षण मद के अंतर्गत धनराशि उपलब्ध होने के कारण 30 गांव में जलापूर्ति न होने को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक के दौरान, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विभिन्न मोटर मार्गो की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अतिशीघ्र नवीनीकरण के निर्देश दिये।

इस बैठक में प्रभारी सचिव पेयजल डा. आर. राजेश कुमार, प्रमुख अभियंता स्तर-1 पीडब्लूडी हरीओम शर्मा, प्रबंध निदेशक पेयजल एस.के. पंत, मुख्य अभियंता गढ़वाल सुरेश चंद्र पंत, अधीक्षण अभियंता यांत्रिक मंडल देहरादून अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता यांत्रिक शाखा कोटद्वार विशाल कुमार आदि प्रमुख अधिकार उपस्थित थे।

vishal2522

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.