उत्तराखंड: 50 लाख रुपये के वन्य जीवों के अंगों के साथ तस्कर गिरफ्तार, करंट देकर तेंदुए को उतारते थे मौत के घाट

उत्तराखंड में एसटीएफ ने वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पिथौरागढ़ के सेराघाट से एसटीएफ ने 50 लाख रुपये मूल्य की छह खालों के साथ भारी मात्रा में नाखून एवं दांत बरामद कर एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। कुमाऊं एसटीएफ के प्रभारी एमपी सिंह के मुताबिक, एसटीएफ को सोमवार को खबर मिली कि दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तस्कर वन्य जीवों के अंगों की तस्करी को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद कुमाऊं एसटीएफ को सक्रिय कर दिया गया। इसके बाद एसटीएफ टीम तस्करों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।

कुमाऊं एसटीएफ के प्रभारी एमपी सिंह के ने बताया कि टीम को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी और एक तस्कर राहुल सिंह डसीला को सेराघाट के पास से कल गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तेंदुए की 6 खालें, 43 नाखून एवं 24 दांत बरामद हुए हैं।

दूसरा तस्कर सोनू डोभाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। दोनों आरोपी पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के सेरा उर्फ बड़ोली गांव के रहने वाले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो सेराघाट के जंगलों में तेंदुए को करंट के माध्यम से मारते थे और खाल निकाल कर नेपाल के तस्करों का ऊंचे दामों में बेच देते थे।

सिंह ने बताया कि बरामद खालें एक से दो वर्ष पुरानी हैं और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत 50 लाख रुपए आंकी गयी है। तेंदुआ वाइल्ड लाइफ एक्ट में शेड्यूल एक की श्रेणी में आता है और आरोपियों के विरूद्ध बेरीनाग थाना में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तस्कर हैं और एसटीएफ गिरफ्तार आरोपी से यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नेपाल में कहां और किसकों खालों की तस्करी करता रहा है। एसटीएफ की ओर से कुछ दिन पूर्व उधमसिंह नगर के खटीमा में भी तेंदुए की खाल के साथ पीलीभीत उप्र के एक तस्कर गिरफ्तार किया गया था। टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.