उत्तराखंड: नौकरी की तलाश में निकले युवक-युवती को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम!

रुद्रपुर के सिडकुल पंतनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। खबरों के मुताबिक, वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप निवासी चमन सिंह (19) और ज्योति भट्टाचार्य (25) नौकरी की तलाश में सिडकुल की कंपनी में गए थे। कंपनी से कुछ ही दूरी पर उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। वो थोड़ी दूर ही गए थे कि रास्ते में तेज ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को भी कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती और युवक के परिवार में मातम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.