उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के क्वाल गांव में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 32 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।
जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 6 की हालत गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्वाल गांव में शादी समारोह में एक सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया था। भोज करने के बाद ग्रामीणों ने फूड प्वाइजनिंग की शिकायत बताई। जिसके बाद एसडीएम सहित दो मेडिकल टीमें क्वाल गांव पहुंची और ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक 8 गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में ये संख्या 14 पहुंच गई थी। वहीं, 26 लोगों को नौगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से 6 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव में अभी भी ग्रामीण मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.