इंटरनेशनल बॉक्सर धरम चंद के नाम पर एक बॉक्सिंग रिंग बनेगा।
धरम चंद के निधन पर पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि धरम चंद ने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया। अपनी कोशिशों से वो नई खेल प्रतिभाओं को निखार रहे थे। उनका निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति है। कैप्टन धरम चंद युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक बॉक्सिंग रिंग बनाना चाहते थे। इसके लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की गई है। इस बॉक्सिंग रिंग का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।
विधायक चंद्रा पंत के साथ ही बॉक्सर धरम चंद के निधन पर सीमांत जिले के खिलाड़ियों और कई संगठनों में शोक जताया है। पिथौरागढ़ के गांधी चौक में विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि कैप्टन धरम चंद का जीवन बाक्सिंग को समर्पित था।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.