उत्तरकाशी से दुखद खबर है। मनेरी झील के पास एक डंपर भागीरथी नदी में बेकाबू होकर जा गिरा। ड्राइवर की लाश डंपर से बरामद की गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान ड्राइवर का शव वाहन में मिला। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया।
जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक, फोन पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि एक डंपर भागीरथी नदी में गिर गया है। सूचना पर मनेरी पुलिस मौके पर पहुंची। खोज बचाव के दौरान लोडर के भीतर चालक मनीष (38) पुत्र त्रेपन सिंह मृत अवस्था मे मिला। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.