उत्तरकाशी: पहाड़ी युवाओं के नसों में नशा घोलने वालों पर शिकंजा, स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

नशे के सौदागर चंद सिक्कों के लिए पहाड़ी युवाओं के नसों में नशा घोल रहे हैं। उत्तरकाशी में लगातार स्मैक की तस्करी हो रही है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान साल्ड बैंड के पास दो युवकों को 3.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान आयुष उनियाल, निवासी टीचर्स कॉलोनी देहरादून और आदित्य कुमार, ग्राम रामपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और आगे भी जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि पुलिस कुछ तस्करों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी कर रही है। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान स्मैक की तस्करी पर लगाम लगी थी। लेकिन अब दोबारा तस्करी बढ़ गई है। इस बात को जिले के आला अधिकारी भी मानते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.