उत्तरकाशी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक वाहन गंगोत्री धाम से वापस लौट रहा था। वाहन गंगोत्री धाम से करीब 9 किमीटर दूरी पर भैरोंघाटी के पास बर्फ में फिसल गया।
फिसलने के बाद वाहन बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर वाहन नीचे की ओर पलटता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन में चार लोग सवार थे। वाहन में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने सड़क किनारे पलटे वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे वाहन में सवार होकर ये लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.