फोटो: सोशल मीडिया
मां गंगा और यमुना सोमवार को 6 महीने के शीतकाल प्रवास के लिए मुखबा और खरसाली में विधि विधान के साथ विराजमान हुईं।
सीजन की पहली बर्फबारी, ढोल दमाऊ और आर्मी बैंड के साथ मां गंगा की डोली सोमवार दोपहर को मुखबा गांव पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने मां गंगा का भव्य स्वागत किया। वहीं बर्फबारी के बीच कड़ाके की ठंड में मां गंगा की अगुवाई में हर्षिल में तैनात बिहार रेजिमेंट के बैंड की धुनों और उनकी कलाबाजियों ने सबका मन मोह लिया।
वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने पर मां यमुना जी की डोली शनि महाराज की डोली के साथ भारी बर्फबारी के बीच खरसाली पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने लोक वाद्य यंत्रों पर रासो तांदी नृत्य का आयोजन किया और मां यमुना जी का आशीर्वाद लिया।
गंगोत्री धाम के कपाट रविवार को बंद हुए थे। वहीं, गंगोत्री से मुखबा की पैदल दूरी ज्यादा होने की वजह से मां गंगा एक रात्रि आधे मार्ग में विश्राम करती हैं। इसके बाद मां गंगा और यमुना अपने शीतकालीन प्रवास में एक ही दिन पहुंचती हैं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.