फोटो: सोशल मीडिया
केदारनाथ धाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जमकर तारीफ की।
पुनर्निर्माण कार्यों से सीएम योगी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से धाम में जो शानदार काम हो रहा है वो तारीफ के लायक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने जिस श्रद्धा से पुनर्निर्माण कार्यों को कराया वो भी सराहना के लायक है।
सीएम योगी ने कहा कि असम में हमारे आस्था के केंद्र हमारे मानबिंदु किस रूप में होने चाहिए केदारनाथ पुनर्निर्माण उसकी मिसाल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं पीएम मोदी का अभिनंदन करूंगा। साथ उन्होंने इस कार्य के लिए उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी टीम को बधाई दी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे कई साल बाद केदारनाथ आने का अवसर प्राप्त हुआ है और केदारनाथ के हर रंग-रूप को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं प्रकृति की गोद में आनंदित महसूस कर रहा हूं।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.