फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक जारी है। पहाड़ी जनपदों में लोग हर दिन गुलदार के खौफ में गुजार रहे हैं। आए दिन कहीं ना कहीं गुलदार के हमले की खबरें आती रहती हैं।
ताजा मामला उधम सिंह नगर के बाजपुर का है जहां गुलदार के आतंक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात एक ट्रक पुलिस चौकी के पीछे खड़ा था।
इस बीच एक गुलदार ने बंदर को दबोच लिया। गुलदार के इस हमले की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उधर वन विभाग ने भी इन सीसीटीवी फुटेज को देखा जिसके बाद वो भी अलर्ट हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये घटना बाजपुर तहसील की बरहैनी चौकी का है।
मामले में वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण ने बताया कि बरहैनी चैक पोस्ट पर देर रात्रि एक तेंदुए ने पीछे से आकर बंदर को पकड़ लिया था। जंगल से सटे होने की वजह से यहां इस तरह के मामले होना आम बात है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है, क्योंकि जंगल में ही इन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल जाता है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से रात में अपने छोटे बच्चों के बाहर न निकलने देने की अपील की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.