हेली सेवा शुरू होने के साथ ही केदारनाथ धाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या, जनिए अब तक कितने श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू होने के साथ ही धाम में आने वले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है।

दो दिन के अंदर 2200 से ज्यादा यात्री हेलीकॉप्टर से बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, पैदल मार्ग के जरिए अब तक 32 हजार से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। अनलॉक 5.0 में कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता खत्म होने के बाद केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। हर दिन 2 हजार से ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाब के दर्शन कर रहे हैं। इससे पहले यात्री सिर्फ पैदल मार्ग के जरिए ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे, लेकिन अब हेली सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं के लिए आसानी हो गई है।

हेली सेवा को दोबारा इजाजत मिलने के बाद धाम के लिए 8 हेली सेवाएं उड़ान भर रही हैं। हर दिन हेली सेवाओं से 1 हजार के करीब श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अब सिर्फ 36 दिन की यात्रा बची है। 16 नवंबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल में 6 महीने के लिए बंद हो जाएंगे।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह के मुताबिक, देवस्थानम बोर्ड 1 जुलाई से 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक 1,35,221 ई- पास जारी कर चुका है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसर, चारधामों में अभी तक 87 हजार तीर्थ यात्री आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.