फोटो: सोशल मीडिया
भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम के खिलाफ घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की यात्रा शुक्रवार को शुरू हो चुकी है। 1200 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 200 किमी की यात्रा नंगे पांव चलकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
ये यात्रा चमोली जिले से भी गुजरेगी। सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पिथौरागढ़ से रुद्रप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंगनाथ, बागेश्वर और चमोली जिलों में अभियान चलाया जाएगा।
अजय ओली ने आगे बताया कि आठ सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस पर तुंगनाथ, अन्य स्थानों पर भारत मां का झंडा फहराया जाएगा। भारत के विभिन्न कोनों से चार धाम यात्रा पर आने वाले लोगों को संस्था के स्वयंसेवी पंकज जोशी, पूजा भट्ट, अमित ओली, ओंकार बिष्ट, मोहित, कार्तिका, बृजेश जागरूक करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कि आठ सदस्यीय दल सात दिन में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित आठ शहरों में संपर्क करने के साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य बालश्रम और भिक्षावृत्ति को समाप्त कर बच्चों को शिक्षा से जोड़कर मुख्य धारा में लाना है। आपको बता दें, इस यात्रा की शुरूआत पिथौरागढ़ से हुई थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.