फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से तीन तलाक का मामला सामने आया है। लक्सर में एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है.
इतनी ही नहीं महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की माने तो पीड़िता की शादी साल 2016 में मुन्तियाज पुत्र मुस्तकीम निवासी मरगूब पुर थाना बहादराबाद के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही गुलशन के ससुराल वाले उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। मुन्तियाज का बड़ा भाई इंतजार गुलशन पर बुरी नजर रखता था समय-समय पर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश भी करता था।
पति को सब चीज पता होने के बाद भी कुछ कहने पर मारने की धमकी देता था। 6 अक्टूबर को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाला दिया। तभी से वह अपने पिता के घर खड़ंजा कुतुबपुर में ही रह रही थी। एक दिन पति, ससुर और जेठ उसके घर पहुंचे औऱ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने तीन तलाक दे दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.