उत्तराखंड के हरिद्वार में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। रिहायशी इलाकों में हाथियों का आने का सिलसिला जारी है।
बताया जा रहा है कि देर शाम एक जंगली हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व से बाहर निकल कर हरिद्वार स्थित भेल के अस्पताल परिसर में घुसा गया। ऐसे में अस्पताल परिसर में हाथी के आने हड़कंप मच गया।
गनीमत ये रही कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से आए दिन हाथी भेल क्षेत्र में आ जाते हैं। मंगलवार शाम के वक्त हाथी भेल अस्पताल के परिसर में आ धमका। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने हाथी को भगाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन हाथी परिसर में ही घूमता रहा।
जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी। मगर, वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही हाथी अस्पताल की दीवार फांदकर जंगल में वापस चला गया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.