देश के सबसे लंबे झूला पुल डोबरा-चांठी को समर्पित करने के साथ सीएम त्रिवेंद्र ने टिहरी की जनता को दी कई बड़ी सौगात!

टिहरी जिले में देश के सबसे लंबे झूला पुल डोबरा-चांटी को रविवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकार्पित किया।

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण कर टिहरी वासियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पुल का लोकार्पण करते हुए सीएम ने कहा कि 2 करोड़ 95 लाख 92 हजार लागत के 725 मी लम्बे इस भारी वाहन झूला पुल की क्षेत्रवासी पिछले 14 सालों से इंतजार में थे। पुल पर आवाजाही शुरू होने से अब आवागमन सुविधाजनक होने के साथ ही समय की बचत होगी।

इसके साथ ही सीएम ने कुल चार अरब 73 करोड़ 8 लाख 56 हज़ार की विभिन्न 60 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। जिसमें तीन अरब 7 करोड़ 83 लाख लागत की 30 योजनाओं का लोकार्पण तथा एक अरब दो करोड़ 25 लाख की 30 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण की गई योजनाओं में नौ योजनायें लोनिवि, सात पीएमजीएसवाई, 10 शिक्षा विभाग, दो पर्यटन एवं एक-एक आयुर्वेदिक व क्रीड़ा विभाग से संबंधित है जबकि शिलान्यास योजनाओं में सात लोनिवि, 20 पीएमजीएसवाई, एक पर्यटन, एक शिक्षा व एक उद्यान विभाग से संबंधित है। इस मौके पर ने राजकीय इंटर कालेज मजफ के प्रान्तीकरण की भी घोषणा की।

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रताप नगर की जनता ने देश हित में बहुत बड़ा योगदान दिया है जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सिंचाई की उपलब्धता एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी है। उन्होंने प्रताप नगर की जनता से पुल निर्माण में देरी के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के निर्माण में तेजी लाये जाने के लिये एकमुश्त 88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जिसके कारण पुल का निर्माण समय से पूरा हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज प्रताप नगर की जनता के लिए विकास का दरवाजा खुल चुका है। वहीं ये पुल क्षेत्रीय जनता एवं आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि का स्रोत बनेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.