देहरादून: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले हुआ था पति से विवाद, इलाके में मचा हड़कंप!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पिछले कई दिनों से लगातार आत्महत्या की खबरें आ रही है। हाल ही में थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत स्मिथ नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्थित नगर निवासी सुधीर कुमार वर्तमान में सेना में हवलदार के पद पर रांची में तैनात हैं और इन दिनों सुधीर छुट्टी पर देहरादून अपने घर आए हैं।

बीती देर रात सुधीर की पत्नी सीमा ओझा ने अपने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी आत्महत्या के कारणों का खुलास नहीं हो पाया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि बीते दिन किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.