बागेश्वर: खेत में गई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल में हुई मौत, दहशत में लोग!

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब महिला खेत में थी।

जानकारी के मुताबिक दुग-नाकुरी तहसील के नौगांव में महिला को सांप ने काट दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ये हादसा खेत में धान काटते समय हुआ। हादसे के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नौगांव दोफाड़ निवासी 32 साल की चंद्रकला पत्नी राकेश सिंह शुक्रवार की शाम धान काटने के लिए खेत में गई थी।

इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। आनन-फानन में ग्रामीण उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लाए। शनिवार की सुबह महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.