मोदी सरकार द्वारा लगाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष और किसानों का हंगामा जारी है। इस बिल के विरोध में आज पंजाब में खेती बचाओ यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड में भी इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन देखा गया। उधम सिंह नगर के गदरपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने काली पट्टी बांधकर ट्रैक्टर रैली निकाली।
साथ ही केंद्र सरकार का पुतला दहन कर कृषि कानून का विरोध किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि किसान बिल के नाम पर मोदी सरकार ने किसानों और उनकी फसलों को कॉर्पोरेट के हाथ बेचने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज यूथ कांग्रेस ने गदरपुर में एक रैली निकाली है. उसके बाद जन चेतना अभियान के तहत हर किसान के घर में जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.