उत्तराखंड में भी मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिलों का जमकर विरोध हो रहा है।
पिथौरागढ़ जिले में यूथ कांग्रेस ने आज भी प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में मशाल जुलूस निकाला है। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार पूंजीपतियों के हितों को साधने के लिए किसान विरोधी बिल लाई है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इस कृषि विधेयक को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया आएगा।
यूथ कांग्रेस ने आगे कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही का रवैया अपना रही है। किसानों और विपक्षियों की आवाज को दबाया जा रहा है। जिस बिल को सुधार बिल कहा जा रहा है, असल में वो किसानों को पूंजीपतियों के आगे गिरवी रखने का काम करेगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.