उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दुखद खबर सामने आई है। जहां केबल ऑपरेटर कर्मचारी की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक खटीमा के सितारगंज में एक निजी कंपनी के केबल ऑपरेटर कर्मचारी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिस दौरान कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया उस दौरान वो खंभे पर चढ़ा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्ड नं-6 निवासी 20 साल का नरेश कश्यप एक निजी कंपनी में केबल ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह थारू बघोरी में एक उपभोक्ता के घर डिश कनेक्शन लगाने के लिए केबल डालने गया था।
इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन वाले खंभे पर चढ़ गया। इसी बीच बिजली आपूर्ति सुचारू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा नरेश को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.