फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े को चंडीगढ़ से हिरासत में लेने के दौरान युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई।
जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार का प्रेमी जोड़ा 4 सितंबर को घर से भाग गया था। लड़की पक्ष की ओर से पुलिस से शिकायत की गई।
शिकायत के बाद कनखल थाने की पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में जुट गई। पुलिस को पता चला कि प्रेमी जोड़ा चंडीगढ़ में रह रहा है। इसके बाद पुलिस चंडीगढ़ पहुंची और प्रेमी जोड़े को पकड़ लाई। पुलिस प्रेमी जोड़े को पकड़ कर वापस लौट रही थी। इस बीच प्रेमी की अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी उस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उधर, अपर तहसीलदार कृष्णानंद पंत ने बताया कि कनखल निवासी अखिलेश के शव को रूड़की सरकारी अस्पताल लाया गया था। अभी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.