अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए गुरुवार को हो सकता है ट्रस्ट का ऐलान, जानें कैसी होगी रूपरेखा

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या के रौनाही में मिली 5 एकड़ जमीन पर बने ट्रस्ट का 5 मार्च को ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की रूप-रेखा लगभग तैयार है।

ट्रस्ट का नाम इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन होगा। सुन्नी वक्फ बोर्ड के इस ट्रस्ट में 10 लोगों को जगह मिलेगी, जिसमें से 6 सदस्य मौजूदा सुन्नी वक्फ बोर्ड के ही सदस्य रहेंगे। खबरों के मुताबिक, जिन सदस्यों ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी के फैसलों का विरोध किया था। या जो शुरू से ही वक्फ बोर्ड के अयोध्या मसले पर फैसलों के खिलाफ सुर लगाते रहे हों उनको इस ट्रस्ट से भी किनारे किया जाएगा।

सुन्नी वक्फ बोर्ड में चैयरमैन जुफर फारूकी समेत 6 सदस्य मोहम्मद जुनैद सिद्दीकी, विधायक अबरार अहमद, अदनान फारुख शाह, जुनीद सिद्दीकी और सैयद अहमद अली को ट्रस्ट में जगह मिलेगी। उन्हे वक्फ बोर्ड से अपनी इमानदारी का इनाम मिलेगा। वहीं, शुरू से ही बार काउंसिल के बोर्ड के सदस्य इमरान खान और अब्दुल रज्जाक खान को मुमकिन है ट्रस्ट में जगह न मिले, क्योंकि ये दोनों ही सदस्य लगातार वक्फ बोर्ड के हर फैसले का विरोध करते रहे हैं। अब्दुल रज्जाक खान तो बोर्ड की एक-आध मीटिंग में आए भी, लेकिन इमरान खान अपनी नाराजगी की वजह से फिछली कई मीटिंग से किनारा करते रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, ट्रस्ट में 1 कानूनी जानकार को सदस्य बनाया जाएगा, जबकि 1 सरकार की तरफ से सदस्य होगा। वहीं किंन्ही 2 मुस्लिम स्कॉलर या सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी ट्रस्ट में जगह दी जाएगी। इसके साथ ही मौजूदा सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी ही ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे और इसकी औपचारिक घोषणा 5 मार्च को होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.