उत्तराखंड के अजय सिंह बिष्ट की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बनने की कहानी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मुखर आवाज के लिए जाने जाते हैं। सीएम बनने से पहले वो 5 पांच बार सांसद रहे। गोरखपुर उनका संसदीय क्षेत्र था।

1998 में गोरखपुर से वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने और 2014 में पांचवी बार सांसद चुने गए, 2017 तक सांसद रहे। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली।

ऐसा बहुत कम लोगों को ही पता है कि उत्तर प्रदेश से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ असल में उत्तराखंड के निवासी थे। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। बीएससी करने तक वो अजय सिंह बिष्ट के नाम से जाने जाते थे। साल 1994 में दीक्षा के बाद वह अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बन गए । इनके गोरखपुर में आने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बेहद खास है।

योगी आदित्यनाथ का गायों से प्यार किसी से छिपा नहीं है। वो हर दिन गायों को लड्डू खिलाने के बाद रोज पानी पिलाते हैं। महंत योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के शिष्य हैं। आज भी जब सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होते हैं तो उनसे आशीर्वाद लेने के लिए हर बार सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.