उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुके सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से बने सामुदायिक शौचालय लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने इस सामुदायिक शौचालय पर पिछले तीन वर्षों से ताला लटका हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत बनाया गया यह सामुदायिक शौचालय अब केवल शोपीस बनकर रह गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को मजबूरी में दूसरी जगह तलाशनी पड़ती है, जिससे उन्हें शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है।

तीन साल से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

भदौरा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह सामुदायिक शौचालय बनाया गया था। इसका उद्देश्य ब्लॉक में आने वाले लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराना था।

लेकिन निर्माण के तीन साल बाद भी यह सामुदायिक शौचालय उपयोग में नहीं आ सका। शौचालय पर ताला लगा होने के कारण यहां आने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

लोगों ने जताई नाराजगी

बारा गांव निवासी रामबचन यादव, विजय यादव, विमलेश सिंह गहमरी और राहुल राय ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर काम के दौरान यदि किसी को शौचालय की जरूरत पड़ती है तो बंद होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगों का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय होने के बावजूद इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर करीब छह सफाई कर्मियों की तैनाती है। इसके बावजूद परिसर के कई हिस्सों में गंदगी और कूड़े का अंबार लगा रहता है।

लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों की मिलीभगत से केवल मानदेय का भुगतान हो रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।

इस मामले में पूछे जाने पर पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

इस पूरे मामले को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) गाजीपुर रमेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिकायत की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इज़हार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.