उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह, अभिषेक सिंह अध्यक्ष और वसीम रज़ा बने महासचिव

गाजीपुर- जिला पंचायत सभागार में रविवार को ‘प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ का भव्य शपथ ग्रहण एवं परिचय पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रादेशिक और जिला स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर पत्रकारों के हित, सुरक्षा और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी को सौंपी गई जिम्मेदारी

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और वसीम रज़ा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही प्रदीप शर्मा को सह सचिव बनाया गया।

अनिल कुमार और शिवेश कुमार पाण्डेय ‘पंकज’ को उपाध्यक्ष, सुजीत कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा सुनील गुप्ता को आय-व्यय निरीक्षक पद की शपथ दिलाई गई। जिला कार्यकारिणी में प्रभाकर सिंह और सुनील सिंह को भी शपथ दिलाकर परिचय पत्र वितरित किए गए।

अतिथियों ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भड़ास मीडिया के एडिटर इन चीफ यशवन्त सिंह ने वर्तमान समय में पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनपद के पत्रकारों से निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता का आह्वान किया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार समाज की कमियों को उजागर करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी सकारात्मक लेखनी से आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएं।

क्षत्रिय युवा महासभा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पत्रकारों के जोखिमपूर्ण कार्य को देखते हुए सरकार से उनके लिए मानदेय और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने बलिया और गाजीपुर के पत्रकारों के बीच भाईचारे और एकजुटता पर जोर दिया।

पत्रकार सुरक्षा और बीमा योजना की घोषणा

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन जनपद के पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए “सुरक्षा कवच” की तरह कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि संगठन जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा योजना लागू करने की दिशा में पहल करेगा।

सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में डॉ. डीपी सिंह ने अपनी गायकी के माध्यम से पत्रकार और चिकित्सकों के आपसी संबंधों को रेखांकित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय कुंवर वीरेंद्र सिंह, रक्तवीर शीर्षदीप, गायक राकेश कुमार और कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजीव अरुण सहित सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने नई टीम को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन संजीव अरुण ने किया, जबकि अंत में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मंटू प्रधान, राजेश सिंह, सुधीर प्रधान, राजकुमार सिंह, विशाल चौरसिया, सुनील यादव, मोहन तिवारी, इकरार, आसिफ, कृपा शंकर सिंह, संजय सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, विनीत कुमार दुबे, पवन मिश्रा, अनिल उपाध्याय, शशिकांत तिवारी, मुकेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सिंहासन सिंह यादव, फूलचंद सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संगठनात्मक एकजुटता और सुरक्षा के संकल्प के साथ जिले में पत्रकारिता को नई दिशा देने की तैयारी है।  

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.