यूपी: हिंदुवादी नेता की गोली मारकर हत्या, पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनके खुर्शीद बाग इलाके स्थित दफ्तर में पहले उनका गला रेता फिर गोली मार दी।

जिसके बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर भगवा कपड़े में आए थे। हमलावरों ने मिठाई के डिब्बे में हथियार रखे थे। हमलावरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कमलेश तिवारी की ठोड़ी और सीने में चाकू से 15 से ज्यादा वार किए। हमला करने के बाद हलमवार फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलवार उनसे मिलने के बहाने आए थे। हत्या से पहले उन लोगों ने कमलेश के साथ चाय भी पी। वारदात के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है। हमले से पहले कमलेश तिवारी को जो भी फोन आए थे उसकी जांच की जा रही है। कमलेश तिवारी ने साल 2017 जनवरी में ही हिंदू समाज पार्टी की स्थापना की थी। तिवारी इससे पहले हिंदू महासभा के अध्यक्ष रह चुके थे।

पैगंबर मोहम्मद पर दिया था विवादित बयान

हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी ने साल 2015 में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान पर काफी बवाल भी हुआ था। इसके बाद इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हई थी। कुछ वक्त पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कमलेश तिवारी पर लगी रासुका को हटा दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

23 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.