Blog

PMC बैंक घोटाले ने एक और जान ले ली है

पीएमसी बैंक घोटाला सामने आने के बाद से ही लगातार हो रही खाताधारकों की मौत का सिलसिला रुकरने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक के एक और खाताधारक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 80 साल के बुजुर्ग ढर्रा की बाइपास सर्जरी होनी थी, लेकिन इलाज के लिए उनका पैसा बैंक से नहीं निकल पा रहा था। पैसे के अभाव में उनका सही से इलाज नहीं हो सका और उनकी मौत हो गई। ढर्रा के करीब 80 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। घोटाला सामने आने के बाद से अब तक 4 खाताधारकों की मौत हो चुकी है। फट्टोमल पंजाबी और संजय गुलाटी की हार्ट अटैक से बीते दिनों मौत हो गई थी। जबकि मुंबई के वरसोवा इलाके में रहने वाली 39 साल की डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया था। उनका भी इसी बैंक में अकाउंट था। वहीं अपनी समस्या को लेकर पीएमसी बैंक के खाताधार पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

क्या है मामला?

बैंक में घोटाला सामने आने और RBI को सही जानकारी नहीं देने की वजह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 24 सितंबर को बैंक पर छह महीनों के लिए लेनदेन समेत कई तरह का प्रतिबंध लगा दिए। प्रतिबंध के बाद बैंक कोई नया लोन जारी कर सकता है। इसके साथ ही बैंक के ग्राहक भी 6 महीने तक अपने खाते से एक हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते। हालांकि बाद में इसे बढ़ा कर 25 हजार इसके बाद 40 हजार रुपये कर दिया गया। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हुई हैं। प्रवर्तन निदेशालय  हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से संबंधित अन्य कंपनियों के बारे में जांच कर रहा है। PMLA कोर्ट ने HDIL प्रमोटर्स राकेश और सारंग को 22 अक्टूबर तक ED की कस्टडी में भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.