जुमे की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट बंद, ये है वजह

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुरू हुआ बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की सफाई के बाद भी प्रदर्शन खत्म नहीं हो रहा। उत्तर प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी लगतार आ रही हैं।

हालांकि ज्यादातर जगहों पर हालात सामान्य हो रहे हैं और इसे बनाए रखने के लिए यूपी प्रशासन की तरफ से 27 दिसंबर को जुमे की नमाज से पहले आठ जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन शहरों में इंटरनेट बंद किया गया है उसमें सहारनपुर, मेरठ, आगरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद और बिजनौर हैं। राज्य प्रशासन ने सभी जिलों के डीएम को यह छूट दे रखी है, अगर मामला संवेदनशील और सांप्रदायिक तनाव की संभावना है तो एहतियात के तौर पर अपने इलाके में इंटरनेट को बंद करा सकते हैं।

गृह सचिव के मुताबिक जिलाधिकारी को 3 दिनों तक एहतियातन इंटरनेट बंद कराने का अधिकार दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले शुक्रवार को भी राजधानी लखनऊ समेत सूबे क 15 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, वहीं जुमे की नमाज को देखते हुए अलीगढ़ में अलर्ट जारी किया गया था। उस दौरान इंटरनेट के अलावा एसएमएस और मैसेंजर सेवा भी बंद कर दी गई थी।

उत्तर प्रदेश में CAA के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने अब तक 327 FIR दर्ज की है। 1113 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 5558 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हिंसा की वजह से अब तक प्रदेश में 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस दौरान पथराव और आगजनी में 288 पुलिसकर्मी घायल हुए। जिनमें से 61 पुलिसकर्मियों को गोली लगी। पूरे मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.