लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। बारात से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वैन इंदिरा नहर में गिर गई है।
हादसे के बाद सात बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। पिकअप वैन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे के बाद 22 लोगों को बचा लिया गया है। लापता बच्चों की तलाश में NDRF और SDRF की टीम ऑपरेशन चला रही है। इंदिरा नहर में गोताखोरों को उतारा गया है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का मुआयना किया। प्रशासन ने इंदिरा नहर में पानी की सप्लाई रोकने का आदेश दिया है ताकि लापता बच्चों की तलाश हो सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को रेस्क्यू को लेकर निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा तड़के सुबह पटवा गांव के पास हुआ। नशे में धुत होकर ड्राइवर तेज रफ्तार में पिकअप को नहर पटरी पर दौड़ा रहा था। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बाराबंकी के पांडे गांव के रहने वाले हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.