लखनऊ: इंदिरा नहर में बारातियों से भरी पिकअप गिरी, 7 बच्चे लापता

लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। बारात से लौट रहे लोगों से भरी एक पिकअप वैन इंदिरा नहर में गिर गई है।

हादसे के बाद सात बच्चे लापता हैं। लापता बच्चों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। पिकअप वैन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे के बाद 22 लोगों को बचा लिया गया है। लापता बच्चों की तलाश में NDRF और SDRF की टीम ऑपरेशन चला रही है। इंदिरा नहर में गोताखोरों को उतारा गया है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन का मुआयना किया। प्रशासन ने इंदिरा नहर में पानी की सप्लाई रोकने का आदेश दिया है ताकि लापता बच्चों की तलाश हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को रेस्क्यू को लेकर निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा तड़के सुबह पटवा गांव के पास हुआ। नशे में धुत होकर ड्राइवर तेज रफ्तार में पिकअप को नहर पटरी पर दौड़ा रहा था। हादसे का शिकार हुए सभी लोग बाराबंकी के पांडे गांव के रहने वाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.