उत्तर प्रदेश

पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को मुफ्त शिक्षा देगा लखनऊ विश्वविद्यालय

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने बड़ा ऐलान किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने घोषणा की है कि इस आतंकी हमले में मृतकों के परिजनों को विश्वविद्यालय मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा। 

इस फैसले के तहत हमले में पीड़ित 26 परिवारों का कोई भी सदस्य किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकता है। इसके साथ-साथ, उनकी शिक्षा, किताबें और रहने का पूरा खर्च भी लखनऊ विश्वविद्यालय वहन करेगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हमारे देशवासियों पर हुआ नृशंस आतंकी हमला पूरे देश की आत्मा पर आघात है। इस हमले में जान गंवाने वालों के आश्रितों को लखनऊ विश्वविद्यालय आमंत्रित करता है। यदि वह हमारे विश्वविद्यालय के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। इसके साथ ही, हम यह भी घोषणा करते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर उनकी संपूर्ण शिक्षा, किताबें, आवास और भोजन का समस्त खर्च लखनऊ विश्वविद्यालय वहन करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह समय पूरे देश के लिए एकजुटता का है, जब हमें हाथ में हाथ मिलाकर आगे बढ़ना है और एक-दूसरे को संबल प्रदान करना है। लखनऊ विश्वविद्यालय इस दिशा में अपनी छोटी सी पहल के माध्यम से हर संभव सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। यह हमला ऐसे समय हुआ था, जब पूरे देश से पर्यटक कश्मीर की वादियों में घूमने गए थे। यहां सीमा पार से आए आतंकियों ने पर्यटकों को उनके नाम पूछकर गोली मारी थी। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम भी उठाए।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.