उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, इस चेहरे को मिली पार्टी की कमान

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान हो गया है। कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा सीट से विधायक अजय कुमार लल्लू को पार्टी ने प्रदेश की कमान सौंपी है।

40 साल के अजय कुमार उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। अजय कुमार इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2012 और 2017 में चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। फिलहाल वो कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। अजय कुमार को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्र कांग्रेस विधायक दल की नेता होंगी। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राज बब्बर ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

सलाहकार समिति का गठन

इस बार कांग्रेस ने युवा चेहरा पर भरोसा जताते हुए उसे प्रदेश की कमान सौंपी हैं, वहीं दूसरी तरफ 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति का भी गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। आपको बता दें कि अजय कुमार लल्लू को प्रियंका गांधी वाड्रा का बेहद करीबी माना जाता है। वो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हर प्रदेश दौरे पर साथ ही दिखते हैं।

युवाओं पर भरोसा

कांग्रेस ने प्रदेश में 8 सदस्यीय रणनीति ग्रुप भी बनाया गया है। जिसमें ज्यादातर उन नेताओं को रखा गया है जिनकी उम्र 40 साल के करीब है। युवाओं को प्रतिनिधित्व देने का संकेत उपचुनाव की रणनीति से साफ हो गया था।

अजय कुमार की शख्सियत

अजय कुमार लल्लू पूर्वी यूपी से आते हैं और वो पिछड़ी कही जाने वाली कानू जाति से ताल्लुक रखते हैं। बताया जाता है कि अजय कुमार सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मुखर भी हैं। यूपी में हर मसले को उठाने को लेकर तत्पर रहते हैं. इसीलिए अजय कुमार लल्लू उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.