गहमर रेल ठहराव आंदोलनकारियों के आगे झुका रेलवे, 3 ट्रेनों के ठहराव का दिया लिखित आश्वासन, धरना स्थगित

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गहमर में रेल ठहराव आंदोलनकारियों और अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व के बीच समझौता के बाद धरना एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान गहमर क्षेत्र एवं रेल पुन: ठहराव समिति के तत्वावधान में गहमर रेलवे स्टेशन पर 18 जुलाई से ट्रेनों के पुन: ठहराव को लेकर चल रहा धरना अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व और आन्दोलनकारीयों के बीच लिखित समझौते के आधार पर एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गय। इसके साथ ही प्रस्तावित रेल चक्काजाम के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया।

इस संबध में भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने बताया कि बीते 18 जुलाई से हमारी कई दौर की वार्ता रेल अधिकारियों और जिला प्रशासन के लोगों के साथ हुई, लेकिन हमारी मांगों पर कोई सटीक कार्यवाही नहीं हुई। 25 जुलाई की रात पहुंचे अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने रेल अधिकारियों से वार्ता कर हमें पंजाब मेल, विभूति एवं मगध एक्सप्रेस के 7 दिनों के अंदर गहमर स्टेशन पर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद संस्थान ने धरना एवं जाम का कार्यक्रम 7 दिनों के लिए स्थगित कर दिया।

इस संबंध में रेल पुन: ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी 6 ट्रेनों में 3 ट्रेनों के 7 दिनों के अंदर ठहराव का लिखित आश्वासन दिया और 3 अन्य ट्रेनों का ठहराव भी 1 महीने के अंदर कराए जाने का वादा किया है। हम जिला प्रशासन पर भरोसा रखते हुए इस धरने को स्थगित कर रहे हैं। अगर 7 दिनों में ठहराव नहीं हुआ तो हम दोबारा आन्दोलन करने के लिए मजबूर होगें।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने आन्दोलनकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि हम जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर सैनिकों के सम्मान में रेलवे के आलाधिकारीयों से लगातार संम्पर्क में थे, हमने उन्हें समय देने के लिए मजबूर किया। देर रात ए.डी.आर.एम(आपरेशन) ने मोबाइल पर 7 दिनों के अंदर ठहराव करने की बात जिलाधिकारी महोदय से कही, जिसकी रिकार्डिंग आन्दोलनकारियों को सुना कर और लिखित में देकर धरना और रेल जाम स्थगित कराया गया।

धरने के स्थगित होने पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मारकंडे सिंह ने पूरे क्षेत्रवासियों, धरने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले नागरिकों, बार एशोशियेसन सेवराई, व्यापार मंडल गहमर का आभार व्यक्त किया। संचालन अखंड गहमरी ने किया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सेवा संस्थान महामंत्री शिवानंद सिंह, पुन: ठहराव समिति के संयोजक संचालक सुधीर सिंह, अखंड गहमरी, प्रशासक श्री हरेराम सिंह, समिति के कार्यकारणी सदस्य संजय सिंह, कामदेव सिंह, अमित सिंह सिकरवार, मेहन्द्र प्रताप, अभिषेक सिंह चंदन, कुनाल सिंह ,आन्नद मोहन सिंह जी, शशि सिंह झुन्नु जी, प्रशान्त सिंह, मिथिलेस गहमरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह , महामंत्री दुर्गा चौरसिया  बार ऐशोसियसन सेवराई के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह जी, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, सिंटू सिंह मौजूद रहे।

(गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.